HomeNEWSजिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के...

जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

महोबा में महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • दीपक कुमार

महोबा। उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिला संचालन समिति द्वारा पात्रता के आधार पर लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई के तहत संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं प्रवर्तकता स्पॉन्सरशिप योजना से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments