HomeNEWSजीआरपी प्रयागराज ने लौटाई मुस्कान, 550 लोगों को वापस मिले उनके खोए...

जीआरपी प्रयागराज ने लौटाई मुस्कान, 550 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल फोन

650 मोबाइल फोन बरामद, सत्यापन के बाद 550 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

  • रोशनी सिंह

प्रयागराज। थाना जीआरपी प्रयागराज ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 650 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 550 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

रेलवे यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।

जीआरपी प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए शेष मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है। पहचान पूरी होने के बाद उन्हें भी उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस विभाग ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments