HomeNEWSडॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह में मेधावी...

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विद्यार्थियों को दी बधाई, चिकित्सा सेवा को समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निभाने का किया आह्वान

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल **आनंदीबेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति रही, जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और संस्थान प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज के प्रति संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, प्रो. वेद प्रकाश मिश्रा, संस्थान के निदेशक सी. एम. सिंह, डीन प्रद्युम्न सिंह, प्रो. सुब्रत चंद्रा, पूर्व निदेशक एम्स पटना पी.के. सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति अमित देवगन, पूर्व कुलपति संजीव मिश्रा, पूर्व निदेशक दीपक मालवीय सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments