HomeNEWSजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में ‘ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो’ थीम पर वृक्षारोपण अभियान

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में ‘ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो’ थीम पर वृक्षारोपण अभियान

200 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश; प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन भी हुआ

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी एवं गंगा टास्क फोर्स के सहयोग से UISEMH पार्किंग क्षेत्र में ‘Tree Plantation Drive – Green Today, Healthy Tomorrow’ अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और स्वस्थ भविष्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार, विधायक कल्याणपुर विधानसभा एवं पूर्व राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहीं। विशेष अतिथियों के रूप में डॉ. प्रतिभा मिश्रा, संस्थापक, वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी, श्री रणबीर राउतेला, सूबेदार, गंगा टास्क फोर्स तथा डॉ. शशांक शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे मौजूद रहे।

अभियान के दौरान कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 100 इनडोर पौधे तथा 100 छोटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे शामिल रहे। पौधारोपण में स्वयंसेवकों, संस्था के सदस्यों और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. अनीता गौतम आयोजक के रूप में तथा डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. सुचिता त्रिपाठी और डॉ. करिश्मा शर्मा समन्वयक के रूप में सक्रिय रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों में आयोजित होने वाले पर्यावरण संरक्षण के अभियान विद्यार्थियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी एवं डॉ. अनीता गौतम ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. पाविका लाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. प्रतिमा वर्मा, डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. रश्मि यादव सहित विभाग के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और स्वस्थ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं संस्था के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments