HomeBundelkhandरामनगर जीजीआईसी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

रामनगर जीजीआईसी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

सेवा, सम्मान और राष्ट्र निर्माण का दिया जलाकर छात्राओं ने लिया सकारात्मक सामाजिक सहभागिता का संकल्प

  • मोहित कुमार

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘आशीर्वाद का दिया जलाएं’ का संदेश प्रमुखता से अंकित किया गया। रंगोली के मध्य दीप प्रज्वलित कर सेवा, सम्मान, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना का संदेश दिया गया।

इस दौरान छात्राओं को सेवा, समर्पण, संस्कार और जनभागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया। छात्राओं ने सकारात्मक सामाजिक सहभागिता तथा सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि रणविजय सेंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए छात्राओं को ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments