HomeNEWSजीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट लक्ष्य को लेकर पुलिस की बैठक, रणनीति पर हुआ...

जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट लक्ष्य को लेकर पुलिस की बैठक, रणनीति पर हुआ मंथन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और “जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD)” के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में पुलिस ऑफिस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीजी सर्कुलर संख्या 42/25, दिनांक 06.11.2025 के अनुपालन में बुलाई गई थी।

बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) के साथ जनपद के 18 थानों की कुल 20 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां सख्त और प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त यातायात ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर लक्ष्य हासिल करने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments