HomeNEWSहोली को लेकर सफीपुर में अलर्ट, होलिका दहन स्थलों का किया गया...

होली को लेकर सफीपुर में अलर्ट, होलिका दहन स्थलों का किया गया निरीक्षण

  • विशाल कुमार

उन्नाव। आगामी होली पर्व के मद्देनजर 19 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह एवं थानाध्यक्ष सफीपुर ने थाना क्षेत्र के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सकारात्मकता और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments