
मीडिया प्वाइंट पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हजरतगंज चौराहा स्थित मीडिया प्वाइंट पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण में भी भाग लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक रवदास मेहरोत्रा, पूर्व ओएसडी आशीष यादव (सोनू यादव) सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फोटो जर्नलिस्ट एवं पत्रकारों में सुशील सहाय, मनोज छाबड़ा, नंद कुमार, दीप चन्द्र गुप्ता, विकास बाबू, हृदेश चंदेल, रंगनाथ तिवारी, अर्जुन साहू, मोहम्मद इमरान, सुनील कुमार रैदास, शुभम त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, रितेश यादव, सुमित कुमार, नईम अंसारी, आशुतोष त्रिपाठी, शरद शुक्ला, रूपेश कुमार, एरिक थमसन, आजम हुसैन, असफाक, वरिष्ठ पत्रकार शिवसरन सिंह, भारत सिंह, शिव विजय सिंह, स्वपन पाल, संदीप रस्तोगी, विशाल श्रीवास्तव, अरुण शर्मा (बबलू), फूलचंद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मंगलवार के दिन लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं और आज उन्हें कई स्थानों पर आयोजित भंडारों में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को मजबूत करते हैं। संविधान भी हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, दया और अपनापन रखने की सीख देता है, जिससे देश मजबूत होता है।
उन्होंने भंडारे की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए फोटो जर्नलिस्टों को बधाई भी दी।
इसके बाद वह राजभवन के सामने स्थित मंदिर परिसर में आयोजित एक अन्य भंडारे में भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। वहां पुजारी द्वारा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया।


