
अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन, पुलिस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं को ईको गार्डन भेजा गया
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष एवं पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित रूप से की गई टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया।
सीमा राजभर ने कहा कि मंत्री द्वारा लगातार की जा रही गलत टिप्पणियों के चलते उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। विरोध के दौरान समाजवादी महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव की कोशिश की और ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन भी किया।
सूचना मिलने पर हजरतगंज एवं गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोकते हुए हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रदर्शन के दौरान श्रीमती रीता यादव (बीकेटी विधानसभा), किन्नर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल किन्नर और वंदना चतुर्वेदी के चोटिल होने की भी सूचना है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसमें वंदना चतुर्वेदी को बस में बैठाने के दौरान चोट आई। बाद में कुछ प्रदर्शनकारी एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्रदर्शन में शालिनी अरोड़ा, डिंपी राज, ममता यादव, सिम्मी प्रजापति, लता जायसवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधा जायसवाल, डॉक्टर रूम यादव, नीलम, अनीता राजपूत, फारूक जहां, पूजा यादव, पीहू किन्नर, शर्मिला महाराज, अनीता राजपूत, मनीला सिंह, रोली, संध्या यादव, मीना यादव, मनीषा शाहा, विजय लक्ष्मी, शारिका, शबनम, रिया यादव, शीला यादव, कल्पना रस्तोगी, समीक्षा शुक्ला, हिना कौसर, श्रीमती उत्तम द्विवेदी, नीलम राजपूत सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।


