
केक काटकर दी शुभकामनाएं, समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प
नरेश राठौर
झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को झांसी में महिला सभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नैनापुरम कॉलोनी, औरंगाबाद रोड स्थित महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता यादव के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में महिला सभा की पदाधिकारियों एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता के हितों की आवाज बुलंद कर रही है तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है।
इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता यादव, प्रदेश सचिव डॉ. शबनम कुरैशी, प्रदेश सचिव महिला सभा रेखा यादव, जिला उपाध्यक्ष रमा यादव, ज्योति चौधरी, ममता माहौर, अनु यादव, पूजा चौधरी, उर्मिला, यासमीन, बबी यादव, कमलेश कुशवाह, हेमांगी, सावित्री देवी सहित महिला सभा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।


