HomeNEWSनई श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी की गठन प्रक्रिया पूर्ण

नई श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी की गठन प्रक्रिया पूर्ण

ब्रह्मावर्त घाट पर बैठक में नए अनुबंधों का वितरण, अध्यक्ष बोले- तीर्थ विकास और पुरोहित समाज के हित सर्वोपरि

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर (बिठूर)। ब्रह्मावर्त घाट परिसर में नई श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुराने अनुबंधों को निरस्त कर नए अनुबंधों के वितरण तथा अनुबंध धारकों को उनके अधिकारों के अनुरूप पदभार सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा (अनुज मिश्रा), महामंत्री अंकुश तिवारी (काशी) एवं कोषाध्यक्ष विष्णु द्विवेदी ने सभी अनुबंध धारकों को उनके अनुबंध के अनुसार पदभार एवं दायित्व सौंपे। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित समाज के सभी हकदार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक मिश्रा (अनुज मिश्रा) ने कहा कि उन्होंने जिस उद्देश्य के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, उसमें सबसे पहली प्राथमिकता बिठूर तीर्थ के विकास को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज के प्रत्येक हकदार के अधिकारों की रक्षा करना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवदीन द्विवेदी, भान शंकर द्विवेदी, केशव राम शुक्ला, शिव मोहन तिवारी, गंगा शंकर द्विवेदी, मुकेश दीक्षित, हरमोहन दीक्षित, उपाध्यक्ष राजीव, श्रीकृष्ण दीक्षित, शेष नारायण उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments