NEWSUttar Pradesh

डीआईजी कानपुर हरीश चन्दर ने जनसुनवाई कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं, संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर कार्रवाई के निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। आज डीआईजी कानपुर हरीश चन्दर द्वारा कार्यालय में आए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी प्रकरणों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button