HomeBundelkhandडीएम महोबा ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की

डीएम महोबा ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की

ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

  • मोहित कुमार

महोबा। जिलाधिकारी महोबा ने जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियंता जल निगम तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शिवहर ग्राम समूह पेयजल योजना, धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना, लहचूरा-काशीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना, सलइया-नथुपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना एवं कबरई ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों एवं जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि अवशेष रोड रेस्टोरेशन (पैचवर्क) कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए पर्याप्त मैनपावर एवं मशीनरी लगाई जाए तथा सभी गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों एवं असंतोषजनक फीडबैक की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05281-298431 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन अपनी पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी आसानी से प्रशासन तक पहुंचा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments