HomeNEWSडीजीपी यूपी-112 ने कर्मियों का बढ़ाया उत्साह, सुरक्षित होली के दिए निर्देश

डीजीपी यूपी-112 ने कर्मियों का बढ़ाया उत्साह, सुरक्षित होली के दिए निर्देश

  • अनुरधा सिंह

लखनऊ। होली के शुभ अवसर पर यूपी-112 की पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने मुख्यालय में तैनात कॉल टेकर एवं पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया और सुरक्षित होली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक भी की।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि यूपी-112 प्रदेश के नागरिकों को 24×7 सतत और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करता रहे, ताकि उत्तर प्रदेश के लोग सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments