HomeNEWSडीसीपी यातायात ने IDS 2026 हैकाथॉन में छात्रों के नवाचारों की सराहना...

डीसीपी यातायात ने IDS 2026 हैकाथॉन में छात्रों के नवाचारों की सराहना की

Young Indians (Yi) Lucknow के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, स्कूल जोन ट्रैफिक जाम के समाधान पर छात्रों ने प्रस्तुत किए अभिनव मॉडल

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने Young Indians (Yi) Lucknow द्वारा आयोजित IDS (Ideate Define Showcase) 2026 Hackathon में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र टीमों ने स्कूल जोन में होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नवाचार आधारित प्रोटोटाइप और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी यातायात ने छात्रों के अभिनव विचारों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसी चुनौतियों के समाधान में युवाओं की रचनात्मक सोच और तकनीकी नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ समाजोपयोगी तकनीकी समाधानों को भी बढ़ावा देते हैं।

हैकाथॉन में छात्र टीमों ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्कूल जोन में वाहनों के सुगम संचालन तथा सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने से जुड़े कई अभिनव प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके मॉडलों का मूल्यांकन किया।

डीसीपी यातायात ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार और तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन की सफलता पर Young Indians (Yi) Lucknow की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments