डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल जोन कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी अवश्य दी जाए।
पुलिस उपायुक्त ने जनसुनवाई में आने वाले सभी नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।



