HomeBundelkhandडेढ़ माह के मासूम को बेहतर इलाज दिलाने के लिए आगे आया...

डेढ़ माह के मासूम को बेहतर इलाज दिलाने के लिए आगे आया सहयोग फाउंडेशन, पदाधिकारी बच्चे के साथ कानपुर रवाना

हमीरपुर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर हुआ बच्चा, सती कुशवाहा और जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी ने संभाली मदद की जिम्मेदारी; बोलीं- जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म

  • सती कुशवाहा

हमीरपुर। इंसानियत और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए सहयोग फाउंडेशन ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती डेढ़ माह के एक मासूम बच्चे को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिलते ही फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने उसकी सहायता की जिम्मेदारी संभाली।

जानकारी मिलते ही सहयोग फाउंडेशन की पदाधिकारी सती कुशवाहा बच्चे के साथ बेहतर उपचार के लिए कानपुर रवाना हो गईं। वहीं, संगठन की जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी ने भी बच्चे की मदद के लिए कानपुर पहुंचने का निर्णय लिया और स्वयं रवाना होने की बात कही।

प्रिया द्विवेदी ने कहा कि सहयोग फाउंडेशन के लिए इंसानियत और जरूरतमंदों की सेवा सबसे पहले है। संगठन दिन-रात और त्योहार की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्चे को बेहतर इलाज दिलाने में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक जरूरतमंद को सहायता नहीं मिल जाती, तब तक संगठन के प्रयास जारी रहेंगे। सेवा उनके लिए केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण है।

प्रिया द्विवेदी ने कहा कि सहयोग फाउंडेशन का संकल्प है कि किसी भी परिस्थिति में जरूरतमंदों का साथ नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे दिन हो या रात और चाहे त्योहार का अवसर हो, संगठन हर संभव मदद के लिए खड़ा रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments