HomeNEWSडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महोबा में पुलिस अधीक्षक...

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महोबा में पुलिस अधीक्षक का पैदल गश्त निरीक्षण

कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी—बाजारों व चौराहों का निरीक्षण कर पुलिस बल को सतर्कता के निर्देश

  • प्रतीक कुमार

महोबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह (@sh.singh96) द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सघन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा निरंतर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, प्रभावी निगरानी रखने तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments