HomeNEWSडीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और 33% आरक्षण पर...

डीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और 33% आरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श

नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम, महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती बताया गया

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। वर्ष 2023 में नई संसद भवन के निर्माण के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित कर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में आज डीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया, जिसमें महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर संबोधित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

यह कार्यक्रम नीलिमा कटियार जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं सामाजिक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments