HomeNEWSडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के संकल्प को किया दोहराया

कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित बोले— राष्ट्रहित सर्वोपरि का संदेश आज भी प्रासंगिक

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करता है। उनका जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, सत्यम गुप्ता, पारस मदान, किरण तिवारी, मोनेन्द्र राजपूत, शालिनी कटियार, जीतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, अनीता चतुर्वेदी, राधा सैनी, जिशान अहमद, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments