HomeNEWSड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कानपुर पुलिस का विशेष अभियान

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कानपुर पुलिस का विशेष अभियान

प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइज़र से हुई जांच, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 39 चालकों पर कार्रवाई

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

दिनांक 14 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

कानपुर पुलिस ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments