- अजय कुमार
कानपुर नगर। आज दिनांक 22.12.2025 को श्रीमान थानाध्यक्ष, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना चौबेपुर की टीम ने अपने क्षेत्र में नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930 आदि की जानकारी दी। साथ ही UPCOP ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।


