HomeNEWSथाना नवाबगंज में डीसीपी सेंट्रल ने विवेचनाओं की समीक्षा की

थाना नवाबगंज में डीसीपी सेंट्रल ने विवेचनाओं की समीक्षा की

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट तामील में तेजी लाने के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को थाना नवाबगंज परिसर में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. अर्चना सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज आकांक्षा पाण्डेय भी उपस्थित रहीं।

समीक्षा के दौरान डीसीपी सेंट्रल ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचना का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए विवेचना की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर अनावश्यक विलंब समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने पर भी विशेष जोर दिया।

डीसीपी ने लंबित वारंट एवं नोटिसों की समयबद्ध और प्रभावी तामील सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments