HomeNEWSरोटरैक्ट इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान, डॉ. स्वतंत्र सिंह को...

रोटरैक्ट इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान, डॉ. स्वतंत्र सिंह को नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

गाजीपुर में आयोजित समारोह में एसडीएम विनोद जोशी भी रहे मौजूद, जनहित में कार्य करने का किया आह्वान

  • अमित तिवारी

गाजीपुर। नगर पालिका गाजीपुर क्षेत्र स्थित अग्रवाल पैलेस में रोटरैक्ट इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान डॉ. स्वतंत्र सिंह को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विनोद जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में ऐसे संगठनों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर क्लब के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनसे गाजीपुर जनपद के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments