NEWSUttar Pradesh
थाना सचेंडी में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर । 17 अक्टूबर 2025 को थाना सचेंडी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत क्षेत्र के Sun Rise School में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930 आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही UPCOP ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से उपलब्ध जन सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।



