HomeNEWSदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जनसंपर्क अभियान तेज किया

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जनसंपर्क अभियान तेज किया

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

  • नरेश राठौर

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जनसंपर्क अभियान के क्रम में होटल ब्लू स्टार में कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संवाद कार्यक्रम के दौरान दतिया के विकास, जनसेवा तथा आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं से चुनाव अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।

तिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपने जनसंपर्क अभियान के क्रम में सिविल कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सम्मानित अधिवक्ता साथियों से आत्मीय संवाद कर उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया की जनता का स्नेह, विश्वास और कार्यकर्ताओं का उत्साह उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में आशुतोष तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दतिया विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है तथा सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास का संकल्प पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments