HomeNEWSदिवंगत पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला के परिवार को आर्थिक संबल देंगे डीएम

दिवंगत पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला के परिवार को आर्थिक संबल देंगे डीएम

कानपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, पत्नी को पेंशन-नौकरी और बेटी के लिए आरटीई के तहत प्रवेश की मांग

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। कानपुर प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिला और दिवंगत पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला (ज्ञानू शुक्ला) के परिवार को सरकारी सहायता एवं आर्थिक संबल दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि परिवार की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में स्व. ज्ञानेंद्र शुक्ला की पत्नी रश्मि शुक्ला को विधवा पेंशन, नौकरी एवं आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही उनकी बेटी को आरटीई के तहत स्कूल में प्रवेश, परिवार के लिए बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड तथा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में की गई मांगों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कानपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि दिवंगत पत्रकार के परिवार को जल्द से जल्द सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ और आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments