HomeNEWSदीपावली पर पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, वृद्धजनों के साथ...

दीपावली पर पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, वृद्धजनों के साथ मनाया त्योहार

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने दीपावली के पावन अवसर पर थाना रनियां क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण कर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटीं। उन्होंने सभी वृद्धजनों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ दीप प्रज्ज्वलित कर त्योहार की खुशियों में सहभागी बनीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को त्योहारों की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे। उन्होंने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सभी को दीपावली और भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वृद्धाश्रम का माहौल उल्लासमय हो गया। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी और उन्होंने उनके साथ बिताए इन पलों को बेहद यादगार बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments