- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर एडीजी ज़ोन कानपुर आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट, डीआईजी कानपुर नगर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन, कानपुर कमिश्नरेट में शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग का संकल्प भी दोहराया।


