HomeNEWSदेहदान महायज्ञ में 326वीं आहुति, सुरेश चंद्र सैनी की देह कानपुर मेडिकल...

देहदान महायज्ञ में 326वीं आहुति, सुरेश चंद्र सैनी की देह कानपुर मेडिकल कॉलेज को दान

71 वर्षीय व्यवसाई ने वर्ष 2018 में लिया था देहदान का संकल्प, निधन के बाद पुत्र ने अभियान से संपर्क कर कराया संकल्प पूरा

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। युग दधीचि देहदान महायज्ञ अभियान के तहत देहदान की 326वीं आहुति पूरी हुई। मंगला बिहार प्रथम, न्यू पीएसी लाइन, कानपुर निवासी 71 वर्षीय व्यवसाई सुरेश चंद्र सैनी की पार्थिव देह उनके देहदान संकल्प के अनुरूप जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के एनाटॉमी विभाग को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समर्पित की गई।

सुरेश चंद्र सैनी ने वर्ष 2018 में देहदान का संकल्प लिया था। 10 सितंबर की तड़के संक्षिप्त बीमारी के बाद उनके निधन की सूचना उनके पुत्र रोहित सैनी ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को फोन के माध्यम से दी। रोहित ने पिता के देहदान संकल्प को पूरा कराने का आग्रह किया।

सूचना मिलते ही अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर देहदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मेडिकल कॉलेज के वाहन से सुरेश चंद्र सैनी की पार्थिव देह को लाकर एनाटॉमी विभाग को ससम्मान समर्पित किया गया।

अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने मंत्रपाठ के साथ देह समर्पण संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर स्वर्गीय सुरेश चंद्र सैनी की पत्नी श्रीमती मिथिलेश सैनी, पुत्र रोहित सैनी, चंदन सैनी सहित बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे।

युग दधीचि देहदान महायज्ञ अभियान के अनुसार, सुरेश चंद्र सैनी की देहदान प्रक्रिया के साथ ही अभियान के माध्यम से अब तक 326 देहदान कराए जा चुके हैं। देहदान के माध्यम से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का अध्ययन करने में मदद मिलती है, जिससे भविष्य के चिकित्सकों की शिक्षा और प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments