HomeNEWSद्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने...

द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया स्मारिका का विमोचन

लखनऊ में UP Police द्वारा आयोजित बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में देशभर की पुलिस टीमों की सहभागिता

  • सौरभ शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2025-26 का भव्य शुभारंभ आज लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही प्रतियोगिता की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि खेल आज “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की बढ़ती भागीदारी एवं अभूतपूर्व उपलब्धियां देश की नई खेल संस्कृति को दर्शाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल जैसे अनुशासित संगठनों में खेलकूद की ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि आपसी समन्वय और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम में देशभर से आई पुलिस टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा जोश देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments