HomeNEWSनगर पालिका परिषद उन्नाव ने सदर कोतवाली परिसर में प्यूरीफायर वॉटर कूलर...

नगर पालिका परिषद उन्नाव ने सदर कोतवाली परिसर में प्यूरीफायर वॉटर कूलर किया समर्पित

सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की सुविधा बढ़ाने की पहल

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। शहरवासियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, शुद्ध एवं शीतल पेयजल सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भानू मिश्रा ने सदर कोतवाली परिसर में स्थापित प्यूरीफायर वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। इस सुविधा को क्षेत्रवासियों एवं आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर उन्नाव विनी सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंद्रकांत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दादा सुनील तिवारी, एबी नगर सभासद प्रतिनिधि मनीष शुक्ला, सोनी सिंह परिहार, अवनींद्र सिंह, शीतल यादव एवं नमन सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

नगर पालिका की इस पहल से सदर कोतवाली परिसर में आने वाले नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments