पीड़ितों और फरियादियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं, न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
- अमित कुमार
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किए।
एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने सभी फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान और न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के न्यायोचित निस्तारण के लिए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


