HomeNEWSनवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल ने नजीराबाद...

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल ने नजीराबाद में की पैदल गश्त

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना नजीराबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

पुलिस उपायुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित पैदल गश्त करने, प्रमुख स्थानों पर प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल को सतर्क रहने, क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शहर में शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments