HomeNEWSनवरात्रि को लेकर DCP पश्चिम ने सचेंडी क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान,...

नवरात्रि को लेकर DCP पश्चिम ने सचेंडी क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जांची, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना सचेंडी क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ को नियंत्रित रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरतने को कहा।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments