नवरात्रि पर पवन पांडे के आवास पर भव्य फलाहार कार्यक्रम, संतों-महंतों ने दिया आशीर्वाद

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, प्रदेश में सुख-शांति की कामना
- दिवाकर गुप्ता
अयोध्या। अयोध्या में नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन द्वारा कृष्णापुर स्थित आवास पर भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य, साधु-संत, महंत, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मां भगवती से देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर संतों एवं श्रद्धालुओं को अपने आवास पर फलाहार कराना उनके लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है। उन्होंने मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने पूर्व मंत्री को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी समय में उन्हें पुनः अयोध्या का विधायक बनने तथा प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने की शुभकामनाएं भी दीं।
इस मौके पर रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, महंत संजय दास, जगद्गुरु कृपालु राम भूषण देवाचार्य, महंत हेमंत दास, महंत जयरामदास वेदांती सहित कई संत-महंत एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



