HomeNEWSनवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई महिला...

नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह के निर्देशन में थाना कल्याणपुर पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न बालिका इंटर कॉलेज, कल्याणपुर की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, और महिला कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930 — की उपयोगिता और तत्काल सहायता के लिए उनके प्रयोग के तरीके भी समझाए गए।

साथ ही, UPCOP ऐप की सुविधाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी पहलों की जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सतर्क बनाना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments