HomeNEWSमिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं को दी गई जरूरी जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। पश्चिम जोन कमिश्नरेट, कानपुर नगर के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने आज #मिशन_शक्ति_5 अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में जागरूकता फैलाई।

इस अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी संसाधनों की जानकारी दी गई। टीमों ने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जानकारी साझा की:

महिला हेल्पलाइन नंबर:

1090 – वूमेन पावर लाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 – बाल संरक्षण हेल्पलाइन

112 – इमरजेंसी सेवा

181 – महिला हेल्पलाइन

यूपी कॉप ऐप की जानकारी:

महिलाओं को UPCOP मोबाइल ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं की आसान पहुँच के बारे में बताया गया।

सोशल मीडिया से जुड़ाव:

टीमों ने महिलाओं को बताया कि वे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पुलिस से जुड़ सकती हैं और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी पा सकती हैं।

महिला सशक्तिकरण योजनाएं:

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

भ्रमण के दौरान टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments