HomeNEWSन्याय हो चुका है’—पहलगाम हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना का...

न्याय हो चुका है’—पहलगाम हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना का संदेश

26 लोगों की जान लेने वाले आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया गया करारा जवाब

  • सोनाली सिंह

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से एक दिन पहले भारतीय सेना के एक संदेश ने एक बार फिर उस घटना की यादें ताजा कर दी हैं। सेना ने अपने आधिकारिक संचार में कहा—“न्याय हो चुका है”, जिसे पिछले साल हुए हमले के जवाब से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। जांच में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों की संलिप्तता सामने आई थी।

इस घटना के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कड़ा जवाब देते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई को देश की सुरक्षा के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा गया।

हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और हालात जंग जैसे बन गए थे। हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच सहमति से युद्धविराम लागू किया गया, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

पहलगाम हमले की बरसी के मौके पर सेना का यह संदेश एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments