NEWSUttar Pradesh

पीएम मोदी के संबोधन पर भाजपा उत्तर जिला ने सुना लाइव प्रसारण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनने पहुंचे।

संबोधन के बाद जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “जीएसटी बचत उत्सव” आम जनता को कर व्यवस्था में पारदर्शिता, सुगमता और राहत का अनुभव कराएगा।

भाजपा उत्तर जिला के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 25 सितम्बर से जीएसटी बचत उत्सव के तहत जनजागरण अभियान, संगोष्ठियाँ, घर-घर संपर्क, पंपलेट वितरण और सोशल मीडिया प्रचार जैसी गतिविधियों की शृंखला शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य हर घर तक संदेश पहुँचाना और जनता को समझाना है कि मोदी सरकार के प्रयास किस तरह आर्थिक बचत और विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

इस मौके पर जितेंद्र विश्वकर्मा, संतोष शुक्ला, जन्मेजय सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय पटेल, धीरज बाल्मीकि, आकाश शुक्ला, आशा पाल, सत्यम गुप्ता, रोहित साहू, उपेंद्र शुक्ला, पारस मदान, प्रशांत त्रिपाठी, मनु गोयल, राहुल दीक्षित, मानशी बनर्जी, विधि राजपाल, अभिषेक दीक्षित, अनिरुद्ध सेंगर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button