
पुलिस उपमहानिरीक्षक कल्पना सक्सेना ने अधिकारियों एवं जवानों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
- आशा चौधरी
मुरादाबाद। पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मेरठ एवं बरेली अनुभाग, श्रीमती कल्पना सक्सेना ने 17 जून 2026 को 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वाहिनी के कार्यालयों, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय तथा परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अमित सक्सेना, सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद तथा धर्म सिंह मार्शल, उपसेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद भी उपस्थित रहे और निरीक्षण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं गोष्ठी में पुलिस उपमहानिरीक्षक कल्पना सक्सेना ने अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए वाहिनी की कार्यक्षमता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया।


