HomeNEWSमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं विधायक मनीषा...

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं विधायक मनीषा अनुरागी

स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • अनुभव सिंह

हमीरपुर। राठ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

विधायक मनीषा अनुरागी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम जनपद के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को विशेष प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments