NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

  • आलोक कुमार

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

बैठक के दौरान अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button