निर्माणाधीन चौकी, विवेचना कक्ष एवं पुलिस सहायता कक्ष का लिया जायजा; रिक्रूटों के प्रशिक्षण एवं अनुशासन पर दिए निर्देश
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में निर्माणाधीन चौकी, विवेचना कक्ष एवं पुलिस सहायता कक्ष का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित नव आगंतुक रिक्रूटों की गणना की तथा उनके प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों को पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।
पुलिस उपायुक्त ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाना बताया गया।


