HomeNEWSIGRS शिकायत निस्तारण में औरैया पुलिस प्रदेश में अव्वल

IGRS शिकायत निस्तारण में औरैया पुलिस प्रदेश में अव्वल

अप्रैल 2026 की प्रदेश रैंकिंग में 11 थानों ने हासिल किया शत-प्रतिशत प्रदर्शन, मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया सराहना

  • विवेक कुमार

औरैया। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में औरैया पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अप्रैल 2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनपद के 11 थानों को शत-प्रतिशत प्रभावी कार्रवाई के लिए सर्वोच्च स्थान मिला है।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजीतमल, अछल्दा, कोतवाली औरैया, महिला थाना, फफूंद, एरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, कुदरकोट एवं बिधूना थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायतें, समाधान दिवस एवं उच्चाधिकारीगणों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी कार्रवाई की गई, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने IGRS सेल से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments