HomeNEWSपुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा...

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

द्वितीय दिवस की प्रथम पाली में सेंट्रल जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 09.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के द्वितीय दिवस की प्रथम पाली के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का गहन जायजा लिया गया। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित पाई गई।

पुलिस उपायुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा परीक्षा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संचालन के लिए पूरे क्षेत्र में सतर्क निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था लगातार बनाए रखी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments