NEWSUttar Pradesh

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कानपुर का ऐतिहासिक हटिया/गंगा मेला

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर का ऐतिहासिक हटिया/गंगा मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मेले में लगभग 2 से 2.5 लाख श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

मेले की शुरुआत लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं और नागरिकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों से होली खेली, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।

जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मेले के दौरान पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। अधिकारियों ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का भ्रमण कर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे मेले में आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

कानपुर पुलिस की सतर्कता, प्रभावी प्रबंधन और आमजन के सहयोग से यह ऐतिहासिक हटिया/गंगा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button