NEWSUttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में फूलों की होली, DGP राजीव कृष्ण ने अधिकारियों संग मनाया होली मिलन समारोह

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सपरिवार होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का संदेश देता है।

कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ कमिश्नरेट तथा अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारी भी शामिल हुए। इसके साथ ही कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक होली का त्योहार मनाया।

इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button