पूर्व सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। पूर्व सांसद एवं लखनऊ के प्रख्यात समाजसेवी शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिला कार्यालयों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने शिवदयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह (पूर्व सांसद), दंडी स्वामी बद्रीनाथ, शुभम गिरि (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखण्ड), राम लखन चौरसिया (पूर्व मंत्री), सुभाष राय (पूर्व विधायक), ब्रोजेन कुमार हैण्दिक (प्रदेश अध्यक्ष, असम), राम नरेश चौरसिया (पार्षद), प्रदीप जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार सभा), डॉ. अजय चौरसिया (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी), प्रो. भुवन जोशी, एस.के. राय, मो. याकूब खान, अरशद खान, किसान शकील त्यागी, मो. अजमल, जुलेत तालुकेदार (असम), पवन यादव, के.के. यादव, प्रियंका चौरसिया (एडवोकेट), मनोज चौरसिया, अक्षय जैन अरिहंत, चौधरी भोपाल सिंह, चौधरी सोमेश्वर प्रताप, पियूष जोशी, श्रीमती जमुना चौधरी, जसपाल चौहान, अमन राजपूत, संजय यादव, अभिषेक गुप्ता, अंकित चौरसिया, दीपक यादव, हरीश चौरसिया, सुरेश चौरसिया, संदीप सिंह, राम बाबू चौरसिया, पंकज चौरसिया, कमलेश चौरसिया, अनुराग चौरसिया, अभिषेक चौरसिया और पवन चौरसिया सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिवदयाल सिंह चौरसिया के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



