HomeBundelkhandप्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ झांसी शाखा की नई कार्यकारिणी गठित

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ झांसी शाखा की नई कार्यकारिणी गठित

सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ; चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सक हितों के संरक्षण पर रहेगा जोर

  • नरेश राठौर

झांसी। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) की झांसी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। खास बात यह रही कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. रविशंकर की देखरेख में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में डॉ. लक्ष्मी राजपूत को अध्यक्ष तथा डॉ. राहुल पाराशर को सचिव चुना गया। वहीं डॉ. के.के. राजपूत को ग्रामीण क्षेत्र का उपाध्यक्ष और डॉ. बृजेश खरे को नगर क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा डॉ. प्रियंका चौधरी को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अंशुमान तिवारी को कोषाध्यक्ष, डॉ. ओ.पी. राठौर को संपादक तथा डॉ. नितिन कंसौरिया को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया।

कार्यकारिणी के गठन के बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, झांसी मंडल डॉ. आर.के. सोनी, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सदस्यों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में डॉ. के.एन.एम. त्रिपाठी, डॉ. एन.के. जैन, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डॉ. डी.एस. गुप्ता सहित प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के साथ चिकित्सकों में भी उत्साह देखने को मिला। संघ के माध्यम से चिकित्सकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके हितों के संरक्षण तथा चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

नई कार्यकारिणी से जनपद में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सकों के हितों के संरक्षण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की उम्मीद जताई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments